
हिसार। हरियाणा से पी डब्ल्यू डी एवं पब्लिक हेल्थ के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के एक चहेते कार्यकर्ता ने अपने मंत्री के जन्मदिवस पर सभी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने पहले मंत्री जी के साथ उनका जन्मदिन मनाया फिर अपने हल्के में जाकर लोगों के साथ कैबिनेट मंत्री का जन्मदिन एक उत्सव के रूप में मनाया। महेंद्र गंगवा जी ने बताया कि वो श्री रणबीर सिंह गंगवा जी के साथ पिछले 20 सालों से कार्यरत हैं और दिलोजान से उनके साथ लगे हुए हैं। महेंद्र गंगवा जी का कहना है कि गंगवा जी ने पहले हिसार जिला परिषद का वाइस चेयरमैन रहते हुए फिर राज्य सभा का सांसद रहते हुए फिर विधायक और अब मंत्री रहते हुए सर्व समाज की और जरूरतमंदों की मदद की है और उनके हकों की आवाज बुलंद की है। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति ने पिछड़ा वर्ग की आवाज को बुलंद किया है और मोदी जी के सपनों को साकार करते हुए अंतिम छौर तक बैठे किसी गरीब की मदद की हो उनका जन्मदिन किसी त्योहार से कम नहीं है ये हरियाणा के इतिहास का एक गौरवपूर्ण दिन है। भविष्य में भी पिछड़ा वर्ग और दलित समाज एक त्योहार के रूप में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा का जन्मदिन मनाते रहेंगे।इस अवसर पर संजीव गंगवा,रामचंद्र गंगवा, सुधीर गंगवा,संदीप मुजादपुर, जय भगवान सरपंच और बहुत से गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।




