झारखंडताजा खबरभारत

महुआडांड़ में अनाथ बच्चों के लिए बड़ी पहल, आरपीएस सेवा संस्थान ने उठाया शिक्षा का जिम्मा,कृष्णा मेमोरियल अकादमी में आरपीएस अनाथ आश्रम के सभी बच्चों का कराया गया नामांकन

अनूप कुमार की रिपोर्ट

महुआडांड़ में अनाथ बच्चों के लिए बड़ी पहल, आरपीएस सेवा संस्थान ने उठाया शिक्षा का जिम्मा,कृष्णा मेमोरियल अकादमी में आरपीएस अनाथ आश्रम के सभी बच्चों का कराया गया नामांकन

पढ़ाई समान पूर्वक पुत्र एवं सभी अनाथ बच्चे के साथ : संस्थान संचालक

महुआडांड़ समाज सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए आरपीएस सेवा संस्थान के अंतर्गत संचालित आरपीएस अनाथ आश्रम के सभी बच्चों का नामांकन कृष्णा मेमोरियल अकादमी, महुआडांड़ में कराया गया। संस्था द्वारा उठाए गए इस कदम की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। इस पहल के माध्यम से अनाथ और जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया गया है।जानकारी के अनुसार, आरपीएस सेवा संस्थान लंबे समय से अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा संचालित आरपीएस अनाथ आश्रम में रह रहे सभी बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से कृष्णा मेमोरियल अकादमी में विधिवत नामांकन कराया गया। नामांकन के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखा गया संस्थान के संचालक ने बताया कि जिस विद्यालय में उनके पुत्र की पढ़ाई हो रही है, उसी विद्यालय में सभी अनाथ बच्चों का नामांकन कराया गया है, ताकि बच्चों को समान शिक्षा, बेहतर वातावरण और उज्ज्वल भविष्य का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल आश्रय देना ही नहीं बल्कि बच्चों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना भी है।कृष्णा मेमोरियल अकादमी, महुआडांड़ के विद्यालय प्रबंधन ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और इस तरह की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि आरपीएस अनाथ आश्रम में बच्चों को रहने, भोजन, शिक्षा तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। संस्था का प्रयास है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए।इस अवसर पर आरपीएस अनाथ आश्रम के अध्यक्ष कमलेश यादव, शरवन यादव, जसवंत यादव, मुकेश यादव सहित स्कूल विभाग के कई शिक्षक एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।स्थानीय लोगों ने भी संस्था के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आरपीएस सेवा संस्थान का यह कदम क्षेत्र में समाज सेवा का एक बेहतर उदाहरण बनकर सामने आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button