अपराधउत्तर प्रदेशरायबरेली

लखीमपुर खीरी कोर्ट में हुए गोली कांड के बाद रायबरेली पुलिस अलर्ट मोड पर

रिपोर्टर अभय द्विवेदी

लोकेशन रायबरेली

लखीमपुर खीरी कोर्ट में हुए गोली कांड के बाद रायबरेली पुलिस अलर्ट मोड पर

रायबरेली लखीमपुर खीरी कोर्ट परिसर में कल हुए सनसनीखेज गोलीकांड के बाद रायबरेली पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। इसी क्रम में आज अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिना तलाशी के किसी भी व्यक्ति को कोर्ट परिसर में प्रवेश न दिया जाए। सुरक्षा के मद्देनजर हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कल लखीमपुर खीरी की अदालत परिसर में जमीनी विवाद के चलते दिनदहाड़े एक वकील ने अपने ही चचेरे भाई को गोली मार दी थी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button