अपराधताजा खबरभारतहरियाणा

हरियाणाः जींद की रंग फैक्ट्री में लगी आग, 5 महिलाओं की मौत और 20 मजदूर झुलसे

जींद। हरियाणा के जींद के सफीदों में गुलाल और रंग बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से पांच महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 20 अन्य मजदूर झुलस गए। आग में झुलसे मजदूरों को पास के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना सफीदों की भाट कॉलोनी की है। जानकारी के अनुसार सफीदों की भाट कॉलोनी में स्थित एक रंग फैक्ट्री में आज अन्य दिनों की तरह लगभग 30 मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में यह पूरे परिसर में फैल गई। चारों ओर धुएं और आग की लपटें उठने के कारण मजदूरों में चीख-पुकार मच गई।

आग में झुलसने वाले मजदूर सिविल अस्पताल में भर्ती 

आरोप है कि फैक्ट्री के मेन गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था। जब फैक्ट्री में आग लगी तो मजदूर बाहर नहीं निकल पाए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि आग कैसे लगी। सूचना पर DC मोहम्मद इमरान रजा और SP कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button