ताजा खबरभारत

पीएम मोदी का मुख्य विपक्षी पार्टी पर जोरदार हमला: कहा, वैश्विक संकट में राजनीति ढूंढ रही है कांग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। पश्चिम एशिया के हालात का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी दलों की ओर से हो रही राजनीति पर सवाल उठाए। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इतने बड़े वैश्विक संकट में राजनीति ढूंढ रही है। कांग्रेस जानबूझकर उकसाने वाले बयान दे रही है। वो गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रही है ताकि स्थितियां बिगड़ जाएं और हमारे लोग वहां संकट में फंस जाएं। फिर ये लोग मिलकर पीएम मोदी को गालियां देने की रील बनाने का अभियान शुरू कर सकें। यही उनका खेल है।
मध्य एशिया में आज जो कुछ हो रहा…
पीएम मोदी ने केरल में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य एशिया में आज जो कुछ भी हो रहा है, उससे आप सभी का चिंतित होना बहुत स्वाभाविक है। हमारे लाखों भाई-बहन वहां काम करते हैं। लेकिन आपको याद रखना है कि आज देश में बीजेपी-एनडीए की सरकार है। जब भी हमारा कोई देशवासी संकट में पड़ा है, हमने उसे सुरक्षित बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है।
आज का भारत अपने नागरिकों अकेला नहीं छोड़ता: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि ईराक में फंसी नर्सों को बचाने की बात हो या यमन के आतंकवादियों के चंगुल से फादर टॉम को आजाद कराने का काम, आज का भारत अपने नागरिकों को संकट में अकेला नहीं छोड़ता। आज भी हमारा प्रयास है कि युद्ध के हालत में फंसे भारतीयों को सुरक्षा मिले, हर संभव सुविधा मिले। लेकिन ये बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी इतने बड़े वैश्विक संकट में राजनीति ढूंढ रही है।
ये अफवाहें फैलाने में जुटे, पीएम मोदी के निशाने पर कांग्रेस
कांग्रेस पर वार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज ये लोग मिलकर अफवाहें फैलाने में जुटे हैं। आज युद्ध के समय, इस समय में भी कांग्रेस-लेफ्ट और उसका इकोसिस्टम देश में भय पैदा करने में पूरी ताकत खपा रहे हैं। मैं देश से कहूंगा कि कांग्रेस-लेफ्ट द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों से सावधान रहें, सतर्क रहें। मुझे संतोष है कि गल्फ के हमारे सभी मित्र देशों की सरकारें भी हमारे देश के नागरिकों का पूरा ध्यान रख रही हैं। मैं उन सभी सरकारों का आभारी हूं। वहां हर देश में जो हमारी एंबेसीज हैं, हमारे मिशन हैं, वे 24×7 उनकी मदद कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने फिर किया आत्मनिर्भर भारत का जिक्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि ईरान पर इजरायल और अमेरिका के अटैक को करीब 12 दिन हो चुके हैं। बावजूद इसके मिडिल ईस्ट में स्थिति गंभीर बने हुई है। ईरान से जंग का असर दुनियाभर के देशों में देखने को मिल रहा है। भारत भी इससे अछूता नहीं है, यहां एलपीजी और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के संकट की खबरें सामने आ रही है। ऐसे में पीएम मोदी ने कहा कि वर्तमान संकट ने एक बार फिर आत्मनिर्भर बनने के महत्व को सिद्ध कर दिया है।
हमने अपनी सौर ऊर्जा क्षमता में वृद्धि की है: PM
प्रधानमंत्री ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में अन्य देशों पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार ने हाल के वर्षों में कई कदम उठाए हैं। हमने अपनी सौर ऊर्जा क्षमता में वृद्धि की है। केरल में भी सौर परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया है। पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। रेलवे का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण किया जा रहा है।
केरल से बोले पीएम, अफवाहों से सावधान और सतर्क रहें
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और वामपंथियों ने देश को विदेशी राष्ट्रों पर और अधिक निर्भर बना दिया है। आज वे मिलकर अफवाहें फैला रहे हैं। युद्ध के इस दौर में भी, कांग्रेस, वामपंथी और उनका तंत्र देश में भय फैलाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। मैं देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे कांग्रेस और वामपंथियों की ओर से फैलाई जा रही अफवाहों से सावधान और सतर्क रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button