अपराधलाइफ स्टाइल

तनुश्री दत्ता ने किया काला सच उजागर: लड़कियों को वेश्यावृत्ति में धकेलती है फिल्म इंडस्ट्री

तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के काले सच को उजागर करते हुए आंख बंद करके भरोसा करने के खतरों के बारे में आगाह किया है। उन्होंने उभरते कलाकारों को छल-कपट, शोषण और मौके का वादा करने वाले लोगों के बारे में बताया है। हाल ही में ‘मेरी सहेली’ के साथ एक पॉडकास्ट बातचीत में तनुश्री ने कहा कि कई नए कलाकारों को पहले तारीफ और वादों का लालच दिया जाता है, फिर उन्हें मुश्किल परिस्थितियों में फंसा लिया जाता है।
उन्होंने कहा, ‘हैंडसम है, ब्यूटी है – तभी तो किसी ने उनको चढ़ा दिया है। प्रतिभा है या नहीं, ये नहीं जानते। सबको कोई न कोई तारीफ देने वाला मिल ही जाता है – आप तो हीरोइन बनोगे, आप तो ये बनोगे।
फिल्म इंडस्ट्री की चॉकलेट अलग होती है 
तनुश्री दत्ता ने कहा कि माता-पिता बच्चों को अजनबियों से सावधान रहने की जो सलाह देते हैं। वह बड़े होकर ऐसा नहीं करते। उन्होंने कहा, ‘माता-पिता ने बचपन में क्या सिखाया? अजनबियों के साथ नहीं जाना। अगर कोई चॉकलेट दिखाए तो क्या आप उसके साथ चले जाओगे? यहां चॉकलेट चॉकलेट नहीं होती। यहां अलग तरह का चॉकलेट होता है। लोग आपकी महत्वाकांक्षा, आशाओं और इच्छाओं को इस्तेमाल करते हैं। उनसे खेलते हैं।’
यंग एक्टर्स को दी चेतावनी
एक्ट्रेस ने कहा कि ऐसे मुद्दों पर खुलकर बोलने का एक कारण उन युवा एक्टर्स को चेतावनी देना है जो सपनों का पीछा करते हुए इंडस्ट्री में आते हैं।
तनुश्री दत्ता ने वेश्यावृत्ति पर की बात
इस तरह के शोषण के गंभीर परिणामों के बारे में बोलते हुए तनुश्री ने दावा किया कि कुछ पीड़ितों को इससे भी बदतर स्थिति में धकेल दिया जाता है। उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग वेश्यावृत्ति में चले जाते हैं क्योंकि इतना दुर्व्यवहार हो चुका होता है कि लोग उन्हें धंधे में डाल देते हैं। कुछ लोग इतने डैमेज हो जाते हैं कि वो अपना शहर वापस चले जाते हैं।’ तनुश्री ने बताया कि ये कहानियां शायद ही कभी सार्वजनिक होती हैं क्योंकि इंडस्ट्री केवल सफलता की कहानियों को ही उजागर करता है। उन्होंने कहा, ‘ये कहानियां कभी बहार नहीं आतीं। बहार सिर्फ सफलता की कहानियां आती हैं।’
ऐसी एक्ट्रेस से दोस्ती खत्म कर ली
तनुश्री ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने एक बार एक एक्ट्रेस के साथ ऐसी बातें सुनने के बाद दोस्ती खत्म कर ली थी जो इंडस्ट्री में समझौतावादी स्थितियों को उचित ठहराती थी। उन्होंने कहा, ‘मैंने उसे कहा – अगर मुझे किसी से मोहब्बत हो जाए और मैं उसकी गर्लफ्रेंड हूं, वो मेरी मर्जी है। लेकिन मैं अपनी जिंदगी का सौदा नहीं करूंगी। मैं हमारे धंधे में नहीं हूं। मुख्य कलाकार हूं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button