ताजा खबरदिल्ली

पालम अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़ी, तीन नाबालिग बच्चियों समेत 9 की मौत, 3 घायल

दिल्ली स्थित पालम मेट्रो के पास रिहायशी आवास में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है. इस अग्निकांड में अब तक 3 लोगों के घायल होने की सूचना है.

दिल्ली स्थित पालम मेट्रो के पास अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़ गई है. फायर डिपार्टमेंट और जिला प्रशासन द्वारा उपलबध कराई गई जानकारी के अनुसार अब तक घटना में 9 लोग मारे गए हैं जिसमें तीन बच्चियां शामिल हैं.

उपलब्ध जानकारी के अनुसार मणिपाल अस्पताल में 8 लोगों की मृत्यु हुई है, जिनमें प्रवेश (पुरुष, 33 वर्ष), कमल (पुरुष, 39 वर्ष), आशु (महिला, 35 वर्ष), लाडो (महिला, 70 वर्ष), हिमांशी (महिला, 22 वर्ष) और तीन नाबालिग लड़कियां शामिल हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 15 वर्ष, 6 वर्ष और 3 वर्ष है.

वहीं आईजीआई अस्पताल में एक महिला दीपिका (लगभग 28 वर्ष) को मृत अवस्था में लाया गया. वहीं एक पुरुष अनिल (लगभग 32 वर्ष) और एक 2 वर्षीय बच्ची का इलाज चल रहा है.

इसके साथ ही सफदरजंग अस्पताल में सचिन (29 वर्ष) नाम के एक पुरुष को भर्ती कराया गया है, जिन्हें लगभग 25 प्रतिशत तक जलने की चोटें आई हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button