
जयपुर डिस्कॉम पुराना घाट सहायक अभियन्ता कार्यालय पर बिजली बिल बकाया, नये कनेक्शन एप्लाई, मीटर चैंज, और पीएम सूर्या घर योजना आदि के लिए शिविर आयोजित किया गया । शिविर के आयोजक पुराना घाट डिस्काम के सहायक अभियंता सुधीर कुमार चौधरी ने बताया कि शिविर कैंप में 48 पीडीसी उपयोक्ता से शिविर में ही लगभग 6,68,305 रुपयो का राजस्व अर्जित किया गया । इसमें अतिरिक्त 25 घरेलू कनेक्शन, अधरेलू कनेक्शन की पत्रावली उपभोक्ताओ ने आवेदन किया गया। इस मौके पर ही प्रोविजनल डिमांड जारी कर दिया गया । और पीएम सूर्य धर योजना के अंतर्गत सात उपभोक्ताओ ने शिविर मे रजिस्टेसन करवाया । शिविर में सहायक राजस्व अधिकारी मनीष राणा, कनिष्ठ अभियंता प्रखर अरोड़ा, नवनीत कौर, मोहित मीणा, एवं समस्त स्टाफ मौके पर मौजूद थे ।




