झारखंड

ठेकेदार की खुली लूट! सड़क छोड़कर फरार , डीसी से ब्लैकलिस्टेड की मांग

अनूप कुमार की रिपोर्ट

महुआडांड़ प्रखंड के अक्सी पंचायत में बंदुआ से गोयरा तक बनने वाली सड़क अब विकास नहीं, बल्कि ठेकेदार की खुली लूट और सिस्टम की नाकामी की कहानी बन चुकी है। लाखों रुपये की योजना को ठेकेदार ने मजाक बना दिया काम शुरू किया, पैसा उठाया और फिर बीच में ही छोड़कर फरार हो गया। पिछले एक साल से सड़क अधूरी पड़ी है जमीन पर हालात इतने बदतर हैं कि यह सड़क कम, खतरनाक गड्ढों का जाल ज्यादा लगती है। बरसात में पूरा रास्ता दलदल बन जाता है, जहां से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा है। ग्रामीणों का साफ कहना है—“यह सड़क नहीं, मौत का रास्ता बन चुका है।”ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने जानबूझकर काम अधूरा छोड़ा, ताकि भुगतान लेकर निकल जाए और कोई पूछने वाला न हो। जिला परिषद सदस्य एस्टेला नागेसिया ने सीधा हमला बोलते हुए कहा:यह घोटाला है, सिर्फ लापरवाही नहीं! ठेकेदार ने जनता के पैसे की लूट की है। तुरंत एफआईआर दर्ज हो, संपत्ति जब्त हो और उसे ब्लैकलिस्ट किया जाए।प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर भी आगबबूला हैं। उन्होंने कहा:एक साल से काम बंद है—यह सीधा-सीधा धोखा है जनता के साथ। ठेकेदार को संरक्षण मिल रहा है, तभी वह फरार है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से मांग की है कि इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई, ब्लैकलिस्टिंग और भुगतान की जांच कराई जाए। साथ ही, काम को तय समय सीमा में पूरा कराने का आदेश दिया जाए।इधर, ग्रामीणों का गुस्सा अब फटने को तैयार है। लोगों ने साफ चेतावनी दी है अब आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button