तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर
रिपोर्ट अभय द्विवेदी

रायबरेली जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। चड़रई चौराहे के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कार चालक के फरार होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि हादसे के बाद कार मौके से चली गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।




