ग्वालियरमध्य प्रदेश

दाना पानी संस्था द्वारा तानसेन मकबरा पर सेवा कार्य संपन्न

✍️ ग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट

ग्वालियर। आज प्रातः लगभग 6:00 बजे सामाजिक सेवा के लिए समर्पित दाना पानी संस्था द्वारा हजीरा स्थित ऐतिहासिक तानसेन मकबरा परिसर में सेवा कार्य किया गया। संस्था के सदस्यों ने यहां पहुंचकर जरूरतमंदों एवं पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की तथा स्वच्छता और सेवा का संदेश भी दिया।

इस सेवा कार्यक्रम में समाजसेवी भावना के साथ कई सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से महेंद्र खत्री, चिंतन चढ़ा, अमन खत्री, श्री संजय गुप्ता, एच.के. खेंगर, डॉ. प्रधान मैडम सीमा शर्मा, सुधीर कुशवाहा एवं मि. कटियार शामिल रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाया और नियमित रूप से ऐसे कार्य करते रहने का संकल्प भी लिया।

संस्था के सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसी क्रम में समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर जाकर सेवा गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

स्थानीय लोगों ने भी संस्था के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button