
ग्वालियर में आज दिनांक 23 को आर्यवर्त सेना की टीम ने एक सराहनीय पहल करते हुए स्वर्ग सेवा आश्रम पहुंचकर जरूरतमंद एवं वंचित लोगों के बीच कपड़ों का वितरण किया। इस दौरान टीम ने न सिर्फ सहायता सामग्री वितरित की, बल्कि लोगों के साथ समय बिताकर मानवीय संवेदनाओं का भी परिचय दिया।
इस सेवा कार्य का नेतृत्व जिला अध्यक्ष *अमित श्रीवास्तव* ने किया। उनके साथ जिला मंत्री *योगेश दंडोतिया, जिला उपाध्यक्ष **राजीव श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी **कृष्णा* एवं *अतुल सिंह यादव* सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग की सहायता करना ही सच्ची सेवा है और आर्यवर्त सेना आगे भी इसी तरह जनसेवा के कार्य करती रहेगी।




