
देश के प्रथम श्रमिक संगठन ऑल इंण्डिया ट्रेड़ यूनियन कांग्रेस ( एटक) से संबद्ध प्रदेश के बिजली कर्मचारियों के प्रमुख संगठन राजस्थान बिजली वर्कर्स फैडरेशन का अधिवेशन राजधानी जयपुर में 12 अप्रैल रविवार को आयोजित होगा। पुराना पावर हाउस स्थित प्रदेश कार्यालय में अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन प्रदेश महासचिव केशव कुमार व्यास को मौजूदगी मे किया गया । इस अधिवेशन का उद्धाटन एटक की राष्ट्रीय महासचिव अमरजीत कौर करेगी। इलाहबाद उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर मुख्य अतिथि होगे। बिजली कर्मचारियो के राष्ट्रीय नेता ऑल इण्डिया फैडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्पलोयीज के महासचिव मोहन शर्मा एटक के प्रदेश अध्यक्ष एमएल यादव प्रदेश महासचिव कुणाल रावत बतोरे विशिष्ट अतिथि इस अधिवेश में शामिल होगे। पोस्टर विमोचन में उपाध्यक्ष आर एस मीना, सचिव पवन डूडी, अंजू मीना, योगिता मीना, बनवारी लाल धानका, के आर जसटाना, गोवर्धन लाल मीना, निशांत शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद राय मौजूद थे।




