अपराधरायबरेली

तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर

लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर अभय द्विवेदी

रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर वाहन ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में ई रिक्शा चालक की मौत हो गई वहीं महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हादसे के बाद डंपर वाहन मौके से फरार हो गया।जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। ई रिक्शा चालक देवा सब्जी मंडी समिति जा रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। दोनों लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो के बुरा हाल बना हुआ है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button