
#कोटपुतली-बहरोड़ के नए जिला पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने #शाहजहांपुर और #नीमराना थाने का दौरा किया। उनके आगमन पर थाने परिसर में उनका स्वागत किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक ने थाने के रिकॉर्ड रूम, मालखाना और बंदी गृह सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, रख-रखाव और कार्यप्रणाली को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से उनकी कार्यशैली और समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली।
एसपी #सत्यवीर सिंह ने पुलिसकर्मियों से कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाए रखना है। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जाए और आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करने को कहा।




