ग्वालियरमध्य प्रदेश

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा— आपके नेतृत्व में मध्यप्रदेश नई ऊंचाइयों पर

अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के ऊर्जावान एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने अपने संदेश में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए आपका समर्पण और दृढ़ प्रतिबद्धता निरंतर जनमानस को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। श्री सिंधिया ने विश्वास व्यक्त किया कि आपके मार्गदर्शन में प्रदेश आने वाले समय में और अधिक प्रगति करेगा तथा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जनसेवा के प्रति समर्पण और कार्यशैली प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने बाबा महाकाल से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि आप इसी संकल्प और ऊर्जा के साथ मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button