ग्वालियरमध्य प्रदेश
ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के ऊर्जावान एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन के अवसर पर ग्वालियर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाहा ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सांसद श्री कुशवाहा ने अपने संदेश में मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास हेतु उनका समर्पण एवं जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना की।
अंत में उन्होंने बाबा महाकाल से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।




