ग्वालियरमध्य प्रदेश
धर्मवीर सिंह (एसएसपी ग्वालियर) तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया
अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट

ग्वालियर के खुर्जे वाला मोहल्ला स्थित राजश्री अपार्टमेंट के एक फ्लोर में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही धर्मवीर सिंह (एसएसपी ग्वालियर) तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्रशासन की मुस्तैदी और समय पर कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।




