
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से इस वक्त की बड़ी खबर… जहां एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में परशुराम चौराहे के पास तेज रफ्तार बोलेरो और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही तीन महिलाओं और दो पुरुषों सहित पांच लोगों की मौत हो गई,मरने वालों में शगुन लीलावती प्रीति शुभम और इंद्रजीत हे सभी एक ही परिवार के हे।
बताया जा रहा है कि सभी लोग शीतला माता के दर्शन कर ऑटो से वापस लौट रहे थे। मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
हादसे के वक्त ऑटो में चालक समेत कुल 9 लोग सवार थे। टक्कर के बाद चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक महिला, एक पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।




