ग्वालियर पुलिस ने चेन स्नेचिंग की दो घटनाओं का खुलासा कर दिया
अतुल मल्होत्रा
ग्वालियर पुलिस ने चेन स्नेचिंग की दो घटनाओं का खुलासा कर दिया हैं। शहर के विश्वविद्यालय और मुरार क्षेत्र में महिलाओं के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन छीनने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने दबोचा लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई दो सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। वहीं पुलिस पूछताछ कर आंगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
वीओ- दरअसल ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाने में फरियादिया कृपादेवी ने शिकायत की थी कि 13 मार्च की सुबह ज़ब वह अपने घर से बैंक के लिये पैदल जा रही थी। तभी सिटी सेन्टर इलाके में मास्क लगाकर मोटरसाइकिल से आया बदमाश झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन लूट कर भाग गया था वहीं मुरार में भी फरियादिया नीता कुशवाह के साथ भी 20 मार्च की सुबह शिवाय हॉस्पीटल के पास चैन लूट की घटना हुई थी। एक के बाद एक शहर में हुई लूट की अलग-अलग घटनाओं के बाद पुलिस सक्रिय हुई और इलाके में लगे सैकड़ो सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर संदिग्ध को चिन्हित किया और मुखबिर की सूचना पर बड़ागांव क्षेत्र के गणेशपुरा चौराहा युवक को पकड़ा जिसने पूछताछ में अपना नाम के.के उर्फ कृष्णकांत शर्मा बताया हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी हुई दोनों सोने की चेन एवं घटना में प्रयुक्त एक प्लेटिना मोटर सायकिल को बरामद कर जप्त किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके ऊपर कर्जा हो गया था जिसको चुकाने के लिए उसने इस रास्ते को चुना था इसके बाद में लूट करने के बाद गोल्ड को गिरवी रखकर पैसे ले लिया करता था वहीं पुलिस आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी चेक कर रही हैं। वहीं पुलिस का कहना हैं की आरोप से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर आंगे की कार्रवाई की जा रही हैं।
बाइट- IPS विदिता डागर- ASP ग्वालियर




