ग्वालियरमध्य प्रदेश

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हस्तक्षेप से आंगनवाड़ी केंद्र नए भवन में शिफ्ट, बच्चों को मिला सुरक्षित वातावरण

अतुल मल्होत्रा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हस्तक्षेप से आंगनवाड़ी केंद्र नए भवन में शिफ्ट, बच्चों को मिला सुरक्षित वातावरण

बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता, जर्जर भवन से मिली राहत

प्रशासनिक लापरवाही पर सख्ती, तत्काल कार्रवाई के निर्देश
गुना। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना जिले की ग्राम पंचायत बावड़ीखेड़ा अंतर्गत ग्राम मामला में आंगनवाड़ी केंद्र की स्थिति पर त्वरित संज्ञान लेते हुए बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप किया। उनके निर्देशों के बाद आंगनवाड़ी केंद्र को सुरक्षित नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है।

तत्काल संज्ञान और कड़े निर्देश
ग्राम में आंगनवाड़ी केंद्र लंबे समय से एक पुराने और जर्जर भवन में संचालित हो रहा था। मामले की जानकारी प्राप्त होते ही केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित की जाएं।

प्रशासन हरकत में, केंद्र स्थानांतरित
केंद्रीय मंत्री के निर्देशों के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए आंगनवाड़ी केंद्र को नए भवन में स्थानांतरित कर दिया है, जिससे लाभार्थियों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।

जनसुरक्षा सर्वोपरि, लापरवाही पर सख्त रुख
केंद्रीय मंत्री ने दोहराया कि जनसुरक्षा सर्वोपरि है और इस प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए जवाबदेही सुनिश्चित की जाए और आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई भी की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button