ग्वालियर में दो पड़ोसियों के विवाद में फायरिंग,
बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के पीएसओ सहित तीन लोग हुए घायल,

अतुल मल्होत्रा
ग्वालियर में दो पड़ोसियों के विवाद में फायरिंग,
बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के पीएसओ सहित तीन लोग हुए घायल,
फायरिंग की वजह बताई जा रही है माता मंदिर पर तेज आवाज में गाने बजना,
घायलों में पीएसओ संतोष पांडे, उनके भाई आकाश और राजकुमार शामिल,
तीन लोग के शरीर में लगे छर्रे,
रामनवमी के अवसर पर संतोष पांडे के घर के सामने माता मंदिर में हो रहे थे भजन,
पड़ोसी रजक परिवार के सदस्यों को साउंड की आवाज से थी आपत्ति,
पड़ोसी कर रहे थे गाली गलौंच,
संतोष के भाई राजकुमार ने जताई नाराजगी,
समीप खड़े दूसरे पड़ोसी सुनील कुमार वर्मा ने भी जताई नाराजगी,
आरोपियों ने सुनील को मार दिया थप्पड़,
बीच बचाव करने पहुंचे राजकुमार के साथ भी की गई मारपीट,
राजकुमार ने कॉल करके बुला लिया अपने भाई पीएसओ संतोष पांडे को,
तब तक आरोपियों ने कट्टे से कर दी फायरिंग,
बाद में मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ ने आरोपी से कट्टे छीने,
और आरोपियों को पकड़कर पुलिस को दी सूचना,
इतना ही नहीं तीन आरोपियों को दबोच लिया,
मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपियों को सौंपा,
आरोपियों के नाम बताए गए हैं पप्पी रजक, निर्मल रजक और सूरज रजक,
आरोपियों के परिवार की महिला सदस्य पर भी फायरिंग का आरोप,
पुलिस ने घायल राजकुमार पांडे की शिकायत पर तीन आरोपियों को किया नामजद,
पुलिस मामले की विवेचना में जुटी,
मुरार थाना क्षेत्र के तिकोनिया इलाके की घटना
बाइट – राजकुमार पांडे, घायल
बाइट – मैना पटेल, थाना प्रभारी, मुरार पुलिस थाना ग्वालियर




