चन्दौसी में पुलिस का सघन फ्लैग मार्च, संदिग्धों की चेकिंग तेज
रिपोर्टर: नूर मोहम्मद, पत्रकार

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में किया फुट पेट्रोलिंग
संभल/चन्दौसी: जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में श्री मुनिराज जी के नेतृत्व में ASP सम्भल, CO बहजोई, CO चन्दौसी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में थाना चन्दौसी क्षेत्र में व्यापक स्तर पर फुट पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च कर आमजन में सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच की गई।
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे और अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके।




