महासंग्राम शुरू होने से पहले ही ऑनलाइन गैमिंग सटोरिए सक्रिय हो गए
अतुल मल्होत्रा

आईपीएल पर क्रिकेट महासंग्राम शुरू होने से पहले ही ऑनलाइन गैमिंग सटोरिए सक्रिय हो गए हैं. ग्वालियर में ऑनलाइन गेमिंग एप पर क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाते दो सटोरियों को पुलिस ने सट्टा लगाते रंगे हाथों दबोचा है पुलिस ने उनके कब्जे से लैपटॉप मोबाइल और क्रिकेट पर सट्टे का लाखों का हिसाब किताब बरामद किया है।
वीओ- दरअसल ग्वालियर क्राइम ब्रांच और हस्तिनापुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलारा में आरोपियों द्वारा क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा लगवाया जा रहा है. सूचना पर दोनों थानों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रामवीर राणा और कृष्ण राणा को धर दबोचा. पूछताछ और जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, बैंक पासबुक और बारकोड से ट्रांसफर लाखों की रकम का लेखा-जोखा बरामद किया है. पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है जिससे इस सट्टे के नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ा जा सके।
बाईट – जयराज कुबेर एडिशनल एसपी, ग्वालियर




