उत्तर प्रदेशताजा खबररायबरेली

एडीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर अभय द्विवेदी

रायबरेली में 28 मार्च को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक चर्चा की गई तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए। बैठक का मुख्य एजेंडा राजमार्गों पर अवैध रूप से निर्मित अवैध कटों को बंद कराना, राष्ट्रीय राजमार्गाे पर नियमित रूप से प्रभावी पेट्रोलिंग किया जाना, राष्ट्रीय राजमार्गाे पर पार्किंग व्यवस्था, सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित की गयी प्रवर्तन कार्यवाही, इन्ट्रीग्रेटेड रोड एक्सीडेन्ट डाटाबेस में विभिन्न विभागों द्वारा रोड एक्सीडेन्ट के सम्बन्ध में एन्ट्री को अद्यतन किया जाना, जनपद में स्थित विभिन्न चौराहों को यातायात की दृष्टि से सुगम व सरल बनाना, सड़कों पर विभिन्न प्रकार के अतिक्रमणों को हटाना, ब्लैक स्पॉट्स के निवारण के सम्बन्ध में समीक्षा की गई।अपर जिलाधिकारी ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे पर एंबुलेंस पेट्रोलिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए। बैठक में पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन उमेश चंद कटियार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button