‘मन की बात’ 132 वें रेडियो कार्यक्रम को भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ श्रवण कर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मानित कर सभी से चर्चा की
अतुल मल्होत्रा

दिनांक 29.03.2026 माननीय मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग। आज ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के तारागंज स्थित गुप्तेश्वर महादेव मण्डल, वार्ड क्रमांक 49, के बूथ क्रमांक 32 में आयोजित यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का प्रेरणाप्रद ‘मन की बात’ 132 वें रेडियो कार्यक्रम को भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ श्रवण कर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मानित कर सभी से चर्चा की। “मन की बात” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों के मन, भावनाओं और संकल्पों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। इसमें देश की उपलब्धियों, नवाचारों और आमजन की प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूती मिलती है। इस अवसर पर गुप्तेश्वर महादेव मण्डल अध्यक्ष श्री विनय शर्मा जी, श्री गोपाल शर्मा जी, मण्डल उपाध्यक्ष श्री दीपक जोशी जी, श्री सतीश कुशवाह जी, श्री गौरव बाजपेयी जी, श्री बांके बिहारी जोशी जी, श्री कमल रजक जी, श्री राजेश रजक जी, श्री राजा प्रजापति जी, श्री त्रिलोक सिंह राठौर जी, श्री अनिल परमार जी, श्री प्रहलाद चौरसिया जी, श्री घनश्याम जोशी जी, सहित भाजपा परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।




