ग्वालियरभारतमध्य प्रदेश

तीन दिवसीय फायर सेफ्टी जागरूकता अभियान आयोजित

अतुल मल्होत्रा

दिनांक 29.03.2026 माननीय मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग। आज ग्वालियर के मेला ग्राउंड में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फायर सेफ्टी जागरूकता अभियान में सहभागिता की। इस महत्वपूर्ण अभियान के माध्यम से अग्नि सुरक्षा से जुड़े आवश्यक उपायों, सावधानियों और आपातकालीन स्थिति में सही प्रतिक्रिया देने के तरीकों की जानकारी प्राप्त हुई। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम न केवल हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, बल्कि समाज में जिम्मेदारी और सतर्कता का संदेश भी फैलाते हैं।आइए, हम सभी मिलकर फायर सेफ्टी नियमों का पालन करें और अपने साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी संकल्प लें। इस अवसर पर उर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान जी, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिया जी, एवं जिले के अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button