अपराधग्वालियरताजा खबरमध्य प्रदेश

कॉम्बिंग गश्त के दौरान 233 फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर 296 गुण्डा व हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक

अतुल मल्होत्रा

कॉम्बिंग गश्त के दौरान 233 फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर 296 गुण्डा व हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक

🔴 कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों में 122 स्थाई एवं 111 गिरफ्तारी सहित कुल 233 वारंटियों को किया गिरफ्तार और 296 गुण्डा, हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक।
🔴 कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब के थाना बिजौली में 02, हजीरा, पुरानी छावनी, ग्वालियर, कंपू, घाटीगांव एवं मोहना में 1-1 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
🔴 थाना डबरा में अवैध हथियार का 01 प्रकरण दर्ज किया गया। शहर एवं देहात के विभिन्न थानों में धारा 151 जाफौ के 07 एवं धारा 107/116 जाफौ के तहत 02 कार्यवाहियां की गई।

ग्वालियर। 30.03.2026। जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में दिनांक 29/30 मार्च 2026 की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया। इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर(पूर्व) श्रीमती विदिता डागर(भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर(रापुसे), अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर(रापुसे), प्रशिक्षु भापुसे अधिकारी श्री मनोज कुमार एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया। इस गश्त के लिये पुलिस की टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई।

इस दौरान पुलिस ने जिले में कुल 122 स्थाई वारंट, 111 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 152 गुण्डा एवं 144 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब के थाना बिजौली में 02, हजीरा, पुरानी छावनी, ग्वालियर, कंपू, घाटीगांव एवं मोहना में 1-1 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया और थाना डबरा में अवैध हथियार का 01 प्रकरण दर्ज किया गया। शहर एवं देहात के विभिन्न थानों में धारा 151 जाफौ के 07 एवं धारा 107/116 जाफौ के तहत 02 कार्यवाहियां की गई।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से यह कॉम्बिंग गश्त कराई गई। पुलिस टीमों द्वारा गुण्डों एवं बदमाशों तथा जिला बदर के आरोपियों के घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चेक किया गया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button