ताजा खबरभारतमध्य प्रदेश

सिविल अस्पताल हजीरा में गंदगी देख खुद सफाई करने लगे ऊर्जा मंत्री

एमपी स्टेट हेड अतुल सिंह

सिविल अस्पताल हजीरा में गंदगी देख खुद सफाई करने लगे ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर
ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार की सुबह उप नगर ग्वालियर के सिविल अस्पताल, हजीरा का औचक निरीक्षण करते हुए यहां उपचाररत रोगियों से स्वास्थ्य सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अस्पताल परिसर में वाटर कूलर के आसपास गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए स्वयं सफाई की एवं सफाई व्यवस्था में सुधार के साथ संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं पूरे परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं स्वास्थ्यवर्धक बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने इस अवसर पर अस्पताल परिसर में संचालित कैंटीन तथा औषधि वितरण केन्द्र का भी निरीक्षण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button