अपराधउत्तर प्रदेशताजा खबरमुरादाबादरायबरेली

मुरादाबाद में पेड़ से लटका मिला युवक का शवः पत्नी ने बहन-जीजा पर लगाए धमकाने के आरोप, पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग

रिपोर्टर नूर मोहम्मद पत्रकार

मुरादाबाद जिले के सोनकपुर थाना क्षेत्र के बिलारी में सोमवार को एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान उदयपुर नरौली निवासी मनीष के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि मनीष तीन दिन पहले अपने ससुराल गेहूं काटने गया था, जिसके बाद से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। शव मिलने की जानकारी पर परिवार में शोक छा गया।

रिश्तेदारों पर धमकाने का आरोप

मृतक की पत्नी कामनी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मनीष कुछ समय से मानसिक तनाव में था। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले मनीष को एक कॉल आया था, जिसके बाद वह बहुत परेशान हो गया था। कामनी ने मनीष की बहन, बहनोई और कुछ अन्य रिश्तेदारों पर उसे धमकाने का आरोप लगाया है।

पत्नी कामनी और गांव के लोगों ने स्पष्ट रूप से इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या बताया है। उनका कहना है कि हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ पर लटकाया गया है। कामनी ने मामले की निष्पक्ष जांच औरदोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दोषियों को सख्त सजा देने की मांग

इस घटना के बाद क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं फैल गई हैं। लोग मामले की सच्चाई सामने लाने और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। जब सोनकपुर थाना प्रभारी से घटना के संबंध में जानकारी के लिए संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
नूर मोहम्मद पत्रकार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button