बुद्धि विहार के आलीशान घर में सेक्स रैकेट का खुलासा
रिपोर्टर नूर मोहम्मद पत्रकार

बुद्धि विहार के आलीशान घर में सेक्स
रैकेट का खुलासा
मुरादाबाद – शहर एक तरफ तेजी से मॉडर्न और स्मार्ट बन रहा है, लेकिन उसी के बीच पॉश इलाकों में छिपे ऐसे नेटवर्क अब खुलकर सामने आने लगे हैं।
मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार, जो शहर की पॉश कॉलोनियों में गिना जाता है, वहां एक आलीशान मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 2 युवतियों और 5 युवकों को पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान तीन लग्जरी कारें भी बरामद हुईं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पूरा सेटअप लंबे समय से संगठित तरीके से चल रहा था।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इस नेटवर्क के जरिए बाहरी राज्यों से लड़कियों को बुलाया जाता था और पॉश इलाके के इस घर को अड्डा बनाकर अवैध गतिविधियां कराई जा रही थीं
सबसे बड़ी बात यह है कि जिस इलाके को शहर का हाई-प्रोफाइल और सुरक्षित माना जाता है, वहीं इस तरह की गतिविधियां चलती रहीं और किसी को भनक तक नहीं लगी।




