खेलझारखंडताजा खबरभारत

महुआडांड़ की बेटी ने रचा इतिहास, नेहा खलखो ने खेलो इंडिया ट्रैवल्स गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

अनूप कुमार की रिपोर्ट

महुआडांड़ की बेटी ने रचा इतिहास, नेहा खलखो ने खेलो इंडिया ट्रैवल्स गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

महुआडांड़ लातेहार जिले की प्रतिभाशाली एथलीट नेहा खलखो ने खेलो इंडिया ट्रैवल्स गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया हैछत्तीसगढ़ में 30 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित प्रथम खेलो इंडिया ट्रैवल्स गेम्स में नेहा ने 10 किलोमीटर रेस वॉक प्रतियोगिता में 1 घंटा 04 मिनट 02 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया।नेहा खलखो की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से लातेहार जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। वर्तमान में नेहा बोकारो में रहकर नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद पिछले पांच वर्षों से लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अभ्यास किया, जिसका परिणाम अब स्वर्ण पदक के रूप में सामने आया है।नेहा की इस सफलता पर जिला खेल पदाधिकारी एनीवेश त्रिपाठी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का क्षण है और नेहा आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगी।वहीं एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रॉबर्ट मिंज, उपाध्यक्ष सुशांत उज्जवल कुजूर, सचिव अनुभा खाखा, उपाध्यक्ष तनवीर अहमद, माहताब आलम, कोषाध्यक्ष अमित रंजना मिंज, सदस्य सरिता एक्का सहित अन्य खेल प्रेमियों और पदाधिकारियों ने भी नेहा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।नेहा खलखो की यह उपलब्धि जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गई है। कठिन परिस्थितियों में भी लगातार मेहनत और लगन से सफलता हासिल की जा सकती है, यह नेहा ने साबित कर दिखाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button