ग्वालियरताजा खबरभोपालमध्य प्रदेशस्वास्थ्य

वार्ड की सफाई कराएं और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : अधिष्ठाता डॉ.धाकड़

एमपी स्टेट हेड अतुल सिंह

कार्यालय जनसंपर्क
गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय
………………………………….
वार्ड की सफाई कराएं और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : अधिष्ठाता डॉ.धाकड़
– हजार बिस्तर अस्पताल में शिफ्ट होगा एमडीआर टीबी हॉस्पिटल, तैयारियों का अधिष्ठाता ने लिया जायजा
ग्वालियर, 1 अप्रैल 2026। एमडीआर टीबी हॉस्पिटल को हजार बिस्तर अस्पताल में स्थानांतरित करने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बुधवार को गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आर.के.एस. धाकड़ ने हजार बिस्तर अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
                निरीक्षण के दौरान अधिष्ठाता ने रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में एमडीआर टीबी मरीजों के लिए तैयार किए गए वार्ड का अवलोकन किया। यहां साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली, इस पर उन्होंने नाराजगी जातते हुए निर्देश दिए कि वार्ड की सफाई प्राथमिकता से कराई जाए और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में उपचार मिल सके। डॉ. धाकड़ ने बताया कि वर्तमान में जिस भवन में एमडीआर टीबी हॉस्पिटल संचालित हो रहा है, उसकी स्थिति अत्यंत जर्जर और कंडम हो चुकी है, जिससे मरीजों और स्टाफ दोनों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। ऐसे में नए और बेहतर सुविधाओं से युक्त हजार बिस्तर अस्पताल में शिफ्टिंग बेहद जरूरी है। अधिष्ठाता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिफ्टिंग प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं।
मरीजों से किया संवाद
             निरीक्षण के दौरान अधिष्ठाता ने अस्पताल में आए हुए मरीजों से भी संवाद किया। उन्होंने मरीजों से उपचार से जुड़ी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और विशेष रूप से यह पूछा कि क्या डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं। इस पर सभी मरीजों ने संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि नहीं। सभी दवाएं अस्पताल से ही मिल रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button