ग्वालियरताजा खबरमध्य प्रदेश
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा नेता सुधीर गुप्ता के निवास पर पहुंचकर उनकी भाभी श्रीमती जयश्री गुप्ता के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
रिपोर्टर: अतुल मल्होत्रा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा नेता सुधीर गुप्ता के निवास पर पहुंचकर उनकी भाभी श्रीमती जयश्री गुप्ता के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
श्री सिंधिया ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।




