मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी ने विभागीय कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की
रिपोर्टर: अतुल मल्होत्रा

दिनांक 06.04.2026 माननीय मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग। आज प्रभार जिला निवाड़ी के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विभागीय कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस बैठक में जिले के समग्र विकास एवं विभिन्न निर्माण कार्य एवं जल गंगा संवर्धन अभियान तथा पेयजल प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन जी, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटेरिया जी, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ शिशुपाल यादव जी, अध्यक्ष नगर पालिका निवाड़ी श्री गुलाब अहिरवार जी, श्री अनिल पाण्डे जी ,श्री मंगेश रमपुरया जी, कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े जी, पुलिस अधीक्षक डॉ राय सिंह नरवरिया जी, सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना जी, एसडीएम श्री अशोक कुमार सेन जी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा जैन जी, सुश्री स्वाति सिंह जी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




