उत्तर प्रदेशकरियरताजा खबरमथुरा

अनुराधा सिंह ने यूपीएससी में टॉपर रैंक हासिल कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया।

संवाददाता लक्ष्मण

संवाददाता लक्ष्मण

ग्राम जैत में गर्व और खुशी का माहौल देखने को मिला, जब मुकेश प्रताप सिंह (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) की सुपुत्री अनुराधा सिंह ने यूपीएससी में टॉपर रैंक हासिल कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया।
अनुराधा सिंह की इस बड़ी उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं, बैंड-बाजे और उत्साह के साथ गांव वालों ने अनुराधा सिंह का सम्मान किया।
इस अवसर पर लोगों ने कहा कि अनुराधा सिंह ने न केवल अपने पिता का सम्मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे गांव को गर्व महसूस कराया है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
गांव में जश्न का माहौल रहा और सभी ने अनुराधा सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button