अपराधइंदौरग्वालियरजबलपुरताजा खबरभारतभोपालमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश: कटनी में कार और बाइक की टक्कर, चार युवकों की मौके पर ही मौत

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
रात करीब 12 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर जगतपुर उमरिया गांव के पास चपहनी मोड़ के करीब हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार चार युवक कटनी से उमरिया की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे जगतपुर उमरिया के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीण और राहगीर पहुंचे मदद के लिए
हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची
सूचना मिलने के बाद मध्‍य प्रदेश पुलिस की बड़वारा थाना टीम और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों और मृतकों को बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद चारों बाइक सवार युवकों को मृत घोषित कर दिया।
कार सवार दो लोग गंभीर घायल
हादसे में कार में सवार दो लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम
दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात को फिर से सुचारु कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button