अपराधताजा खबरदुनियाभारत

दिल्ली के नांगलोई इलाके में डीटीसी बस ने लोगों को राहगीरों को कुचला, दो की मौत

दिल्ली के नांगलोई इलाके में बेकाबू डीटीसी बस ने कुछ लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। आक्रोशित लोगों ने बस को रोक कर उसपर पथराव कर दिया। तोड़फोड़ करने के बाद भीड़ ने एक बस को आग के हवाले कर दिया। पथराव में छह बसों के शीशे टूट गए हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। पुलिस मौके पर मौजूद भीड़ को तितर-बितर कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस  के मुताबिक आज सुबह करीब 9.45 बजे नजफगढ़ की तरफ से आ रही डीटीसी क्लस्टर बस ने एक स्कूटी, एक बाइक, एक रिक्शा और कुछ पैदल चलने वालों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जिनके शव एसजीएम अस्पताल और महाराजा अग्रसेन अस्पताल पंजाबी बाग में रखे गए हैं। एक महिला की हालत गंभीर है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
हादसे के तुरंत बाद लगभग 500 लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। आक्रोशित भीड़ ने दुर्घटना में शामिल डीटीसी बस को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अतिरिक्त, नंगलोई की ओर से आ रही एक अन्य डीटीसी बस भी आग को आग के हवाले कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button