झारखंडताजा खबरभारत

प्रवासी श्रमिकों का अद्यतन डाटा संधारित करें, बाल श्रम पर चलाएं अभियान : डीसी उत्कर्ष गुप्ता

लातेहार, संवाददाता अनूप सिंह

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रवासी श्रमिकों, असंगठित कर्मकारों, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, बाल एवं अल्पवयस्क श्रमिकों तथा श्रमिकों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रवासी श्रमिकों से संबंधित जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के बाहर कार्यरत श्रमिकों का अद्यतन डाटा संधारित किया जाए। साथ ही उनकी सुरक्षा एवं सुविधाओं से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिक से अधिक श्रमिकों का निबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके।उपायुक्त ने बाल एवं अल्पवयस्क श्रमिकों से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि बाल श्रम के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जाए तथा ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

बैठक में जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार, श्रम अधीक्षक दिनेश भगत सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button