बेतवा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित उपकरण जब्त

विदिशा जिले में अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई जारी है। आज शुक्रवार को कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में खनिज अधिकारी एवं खनिज निरीक्षक द्वारा अमले के साथ बेतवा नदी में हो रहे अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान तहसील गंज बासौदा के ग्राम निवादिया एवं कुरावद क्षेत्र में अवैध रूप से रेत उत्खनन करते पाए जाने पर एक रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। साथ ही मौके से दो रेत छानने वाले छनना, चार फावड़े और 12 तगड़ियां सहित अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री को सुरक्षित रखते हुए दो छन्नों को देहात थाना में जमा कराया गया है।
इसके अतिरिक्त ग्राम दुनतर में भी अवैध रेत उत्खनन की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौके पर उपयोग किए जा रहे ट्रैक्टर ट्यूब को नष्ट किया गया तथा तीन रेत छानने वाले उपकरणों को भी नष्ट किया गया।
यह पूरी कार्रवाई नायब तहसीलदार एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जब्त सामग्री के संबंध में नियमानुसार प्रकरण तैयार कर कलेक्टर न्याय
*आशीष कुमार दुबे*




