
जहाज़ का झंडा मतलब जहाज़ की रजिस्ट्री
जहाज़ की रजिस्ट्री मतलब जहाज़ की पहचान ,
जहाज़ जिस देश में रजिस्टर होगा उसका झंडा लगाएगा और जिसका झंडा लगाएगा वही जहाज़ की नागरिकता कहलाएगी ,
भले ही जहाज़ का नाम भारतीय हो या फिर जहाज़ का मालिक भारतीय हो , लेकिन अगर उस जहाज़ की रजिस्ट्री विदेशी है तो वो जहाज़ विदेशी कहलाएगा ,
अब जिस देश का झंडा है उस देश के क़ानून लागू होंगे उस जहाज़ पर , साथ ही जहाज़ की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी भी उसी देश की होगी जिसके क़ानून लागू हो रहे हैं
जहाज़ भारत में रजिस्टर है तो भारत के क़ानून लागू होंगे ,
जहाज़ अगर विदेश में रजिस्टर है तो वहाँ के क़ानून लागू होंगे ,
अब बात कर लेते हैं कि अभी कई जहाज़ों पर हमले हुए हैं। जिनके नाम भारतीय हैं लेकिन उनका झंडा विदेशी था ,
ऐसा कियूँ होता है। भारत का मालिक होते हुए भी जहाज़ को विदेश में कियूँ रजिस्टर कराया जाता है ??
इसकी कई
पहली वज़ह विदेश में जैसे पनामा या लेबरिया में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया लचीली और सस्ती है ,
दूसरी वज़ह टैक्स कम देना पड़ता है साथ ही जहाज़ के मालिक का नाम गुप्त रखा जा सकता है , इसलिए दुनियाँ भर के जहाज़ पनामा और लाइबेरिया का झंडा लगाते हैं वहाँ रजिस्टर करते हैं
वहीं भारत में प्रक्रिया थोड़ी जटिल है , भारी टैक्स देना पड़ता है साथ लचर सरकारीतंत्र की वजह से समय बहुत लग जाता है ,
अब जिस जहाज़ की रजिस्ट्री भारत की होगी उस जहाज़ की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी भी भारत की ही होगी ,
अब बात कर लेते हैं भारतीय जहाजियों की जो विदेशी झंडे के अंतर्गत काम कर रहे हैं या जिस जहाज़ पर हैं वहाँ का झंडा विदेशी है ,
हालांकि जिस जहाज़ का झंडा जिस देश का है उस देश की ज़िम्मेदारी बनती है जहाज़ पर सवार सभी जहाज की सुरक्षा की ,
पर वहीं भारत की भी नैतिक ज़िम्मेदारी बनती है क्योकि उसके नागरिक वहाँ काम कर रहे हैं ,
लोग कहेंगे कि विदेशी झंडा है तो दूसरे देश की जिम्मेदारी है भारत कियूँ ज़िम्मेदारी ले ,
हाँ भारत जहाज़ की ज़िम्मेदारी नहीं लेगा ,
भारत अपने नागरिकों की ज़िम्मेदारी लेगा कियाँकि वो भारत के नागरिक हैं , भारत का पासपोर्ट है ,
एक जहाज़ मात्र रजिस्ट्रेशन के नागरिकता होने के कारण कोई भी देश उसकी सुरक्षा का ज़िम्मेदार हो जाता है
वैसे ही देश का नागरिक होने और पासपोर्ट होने की वज़ह से भारत की नैतिक जिम्मेदारी बनती है !
अब आप समझ गए होंगे लोग कियों कंफ्यूज हो रहे हैं , ये बात आप बाक़ी लोगों तक भी पहुँचा सकते हैं जिससे ये जहाज़ के झंडे वाला बवाल ख़त्म हो जाए ,
Rahul Gaur ✍️✍️✍️✍️




