अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई दिशा की बैठक
रिपोर्टर अभय द्विवेदी

लोकेशन रायबरेली
अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई दिशा की बैठक
रायबरेली में जिला विकास एवं समन्वय समिति यानी दिशा की बैठक खत्म हो गई है। बैठक की अध्यक्षता करने वाले अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि बैठक के दौरान सिंचाई विभाग की ओर से गलत रिपोर्ट पेश किए जाने का मामला सामने आया, जिस पर विभाग ने माफी मांगी। वहीं मनरेगा में मैटेरियल बजट अब तक न आने का मुद्दा भी उठा। बैठक में बीजेपी विधायकों की गैरमौजूदगी पर किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि यह किसी पार्टी की नहीं, बल्कि जनता से जुड़े मुद्दों की बैठक है और सभी जनप्रतिनिधियों को इसमें शामिल होना चाहिए।
इधर, दिनेश सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गाँधी को ये नहीं पता कि उन्हें रेलमंत्री को पत्र लिखना चाहिए कि डीआरएम को। इस पर सांसद किशोरी लाल शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री जी को पहले होमवर्क करके आना चाहिए। बैठक में डीआरएम रेलवे ने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों की रेलवे समस्याओं की जानकारी भी मांगी।




