चंडीगढ़ताजा खबरहरियाणा

कसौली से चंडीगढ़ पहुंचे कांग्रेस विधायक, भाजपा के दो विधायकों ने डाले वोट

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग शुरू हो गई है. निर्दलीय सतीश नांदल के कारण समीकरण बदले हैं. हॉर्स ट्रेडिंग के डर से कांग्रेस ने विधायकों को हिमाचल शिफ्ट किया गया था और तीन दिन तक वहीं पर विधायक रहे. एक सीट पर भाजपा के संजय भाटिया की जीत तय है. हालांकि, दूसरी सीट पर सबकी निगाहें हैं.

हरियाणा राज्यसभा चुनाव, CM सैनी ने पहला वोट डाला:हुड्डा के घर से विधानसभा रवाना हुए कांग्रेस MLA, बीजेपी विधायक पहुंचे; इनेलो बहिष्कार कर सकती है

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव को लेकर सोमवार को मतदान होगा। सत्तारूढ़ भाजपा जहां हैट्रिक लगाने की जुगत में है, वहीं दो बार पर्याप्त संख्याबल के बावजूद सीट गंवा चुकी कांग्रेस ने इस बार दाग धोने के लिए पूरी ताकत लगाई हुई है।

रविवार को लगातार दूसरे दिन दोनों पक्षों की ओर से विधायकों को वोट डालने का अभ्यास कराया गया, क्याेंकि मतदान में चूक पार्टी प्रत्याशी पर भारी पड़ सकती है। हालांकि दो विधायकों वाले इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं, जिसकी भूमिका क्रास वोटिंग की स्थिति में अहम हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button