यातायात को अवरुद्ध कर रहे हाथ ठेले वालों को हटाया
ग्वालियर :अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट

ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
मदाखलत अधिकारी श्री रवि कोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहान के निर्देशन में दक्षिण विधानसभा अंतर्गत महाराज बाड़ा नज़रबाग़ मार्केट,सुभाष मार्केट, टाउन हॉल, टोपी बाजार, माधवगंज चौराहा, गोरखी स्काउट एवं छापाखाना पर यातायात अवरुद्ध कर रहें हाथ ठेले एवं फुटपाथियो को हटाया जाकर सामान जप्ती की कार्यवाही की गई ।इसके साथ ही उक्त मार्गो पर दुकानों के बाहर रखे सामान को अंदर कराया जाकर स्टैंड बोर्ड टेबल काउंटर आदि सामान जप्त किया जाकर सख्त हिदायत दी गई कि मुख्य मार्गो पर ठेला फड़ आदि लगा कर किसी प्रकार का अतिक्रमण न किया जावे अन्यथा मदाखलत विभाग द्वारा सामान जप्त कर जुर्माने की कार्यवाही की जावेगी। उक्त कार्यवाही में मदाखलत निरीक्षक श्री विशाल जाटव, श्री लव झा एवं दक्षिण विधानसभा अमला उपस्थित रहा




