
सुनील ग्रोवर एक वर्सेटाइल एक्टर हैं, इसका नजारा तो हम सभी ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में देखते ही हैं. हर हफ्ते जिस तरह से सुनील ग्रोवर अलग किरदार में नजर आते हैं. लेकिन इस बार जो सुनील ग्रोवर ने किया उसन हर किसी को हैरान करके रख दिया है. दरअसल इस बार ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में सुनील ग्रोवर वेटरन एक्टर कादर खान के किरदार में नजर आने वाले हैं. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और उन्हें इस अंदाज में देखकर सभी बहुत पसंद कर रहे हैं.
सुनील ग्रोवर बने कादर खान
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाले इस शो के आने वाले एपिसोड में डेविड धवन अपने बेटे वरुण धवन के साथ शामिल होने वाले हैं. ऐसे में कृष्णा, सुनील, कीकू आदि शो के परफॉर्मर्स डेविड की ही फिल्मों के किरददार बनकर सभी को एंटरटेन करने वाले हैं. इसमें सुनील ग्रोवर फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ के कादर खान बनकर आए हैं. सुनील के लुक और उनकी आवाज, डायलॉग डिलीवरी को देख कोई यकीन नहीं कर पा रहा है कि ये सुनील ग्रोवर ही हैं.




