चुटिया डाकघर बना मिल दुकान, सोमवार को बंद मिला — कर्मी गायब, ग्रामीणों में रोष
अनूप कुमार की रिपोर्ट

महुआडांड़ प्रखंड के चुटिया डाकघर में संचालित मिल केंद्र की व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार को केंद्र पूरी तरह बंद मिला और कोई भी कर्मी वहां मौजूद नहीं था, जिससे काम से पहुंचे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र का संचालन पूरी तरह मनमाने ढंग से किया जा रहा है। कभी केंद्र खुला रहता है तो कभी बिना किसी सूचना के बंद कर दिया जाता है। लोगों का कहना है कि यहां तैनात कर्मियों की लापरवाही के कारण उन्हें बार-बार चक्कर लगाना पड़ता है।सोमवार को भी कई ग्रामीण अपने जरूरी कार्यों के लिए केंद्र पहुंचे, लेकिन दरवाजे पर ताला लटका मिला। कर्मियों के गायब रहने से लोगों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने कहा कि आखिर केंद्र कब खुलता है और कब बंद हो जाता है, इसका कोई तय समय नहीं है।




