
यूपी के बदायूं में भीड़ भाड़ वाले इलाके में गारमेंट्स की दुकान व गोदाम में लगी भीषण आग ने विकराल रूप लेते हुए पल भर में लाखों का सामान जलाकर राख कर दिया !
शहर की मेन मार्किट में ज्योति गारमेंट्स, दीपक कलेक्शन व गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया | वहीं बेकाबू आग को फैलता हुआ देख स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने आनन फ़ानन में फायर बिग्रेड को सूचना दी | सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेट की 3 गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची और दुकानों व गोदाम में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेट कर्मचारी जुट गए | लेकिन आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि आग को बुझाते बुझाते पानी खत्म हो गया | वहीं पानी खत्म होने पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां पानी लेने के लिए वापस लौट गई, किसी तरह आग को काबू करने के लिए नगर पालिका से पानी के टैंकर मंगाए गए, जबकि आग बुझाने के लिए बाहर से दुकान तोड़ने के लिए बुल्डोजर मौके पर बुलाया गया | वहीं भीषण आग हवा के तेज झोंके के साथ आस–पास की दुकानों में फैल रही थीं | यह घटना दोपहर के समय की बताई जा रहीं हैं वही दोपहर में कुछ देर के लिए हुई हल्की बारिश से आग बुझाने का कार्य भी प्रभावित हुआ छह सड़का सब्जी मंडी के पास सुबह के समय हुए इस भीषण अग्निकांड में ज्योति गारमेंट्स, दीपक कलेक्शन पूरी तरह से जल कर राख हो गया | इस घटना में लाखों रूपयों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा हैं | वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है! मगर आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट से ही होना बताया जा रहा हैं | फिलहाल इस अग्निकांड में लाखों रुपयों के सामान के स्वाह होने का अनुमान लगाया जा रहा है !




