झारखंड

महुआडांड़ में दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड विशेष कैंप का आयोजन

अनूप कुमार की रिपोर्ट

महुआडांड़ प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ में दिव्यांगजनों के कल्याण और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से UDID (यूनिक डिसएबिलिटी आईडी) कार्ड निर्माण हेतु सोमवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, लातेहार के निर्देश पर जिले में शत-प्रतिशत UDID कार्ड निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आयोजित किया गया।कैंप के दौरान बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन एवं UDID कार्ड निर्माण से संबंधित प्रक्रिया पूरी की गई। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने दिव्यांगजनों का पंजीकरण कर उन्हें UDID कार्ड के महत्व एवं इससे मिलने वाली सरकारी सुविधाओं की जानकारी भी दी।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि UDID कार्ड के माध्यम से दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने सभी पात्र दिव्यांगजनों से अपील की कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऐसे कैंपों में भाग लेकर UDID कार्ड बनवाएं।कैंप के सफल आयोजन में डॉक्टर अमित खलखो, श्रवण महतो,सोनली मंजु,पंकज दास , सुमन एक्का एवं स्वास्थ्यकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों और उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button