झारखंड

चतरा संसदीय क्षेत्र में 127 करोड़ से बनेंगी 11 सड़कें और 32 पुल

अनूप कुमार की रिपोर्ट

महुआडांड़: चतरा संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्कता को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने 127.69 करोड़ रुपये की लागत से सड़क और पुल निर्माण की योजना को स्वीकृति दी है। यह स्वीकृति पीएम-जनमन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दी गई है। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में चतरा सांसद कालीचरण सिंह को पत्र लिखकर जानकारी दी है।योजना के तहत बैच-II और III में कुल 11 सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिनकी कुल लंबाई लगभग 37.15 किलोमीटर होगी। इसके साथ ही क्षेत्र में 32 पुलों का भी निर्माण किया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से संसदीय क्षेत्र की कई ग्रामीण बसावटों को पहली बार सीधी सड़क संपर्कता मिल सकेगी।
महुआडांड़ प्रखंड में जिन प्रमुख सड़कों को स्वीकृति मिली है, उनमें आरईओ रोड माईल से इन्जोतखाँड़ तक 4.07 किमी, पीडब्ल्यूडी पथ से नावाटोली तक 2.78 किमी तथा पीडब्ल्यूडी पथ से सिरसी तक 9.465 किमी सड़क निर्माण शामिल है। इन परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे।केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद कालीचरण सिंह से अनुरोध किया है कि वे जनप्रतिनिधि के रूप में इन योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में राज्य सरकार के साथ समन्वय करें, ताकि निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर पूरा हो सके।सड़क और पुलों की स्वीकृति मिलने पर महुआडांड़ अनुमंडल में खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने इसके लिए प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद कालीचरण सिंह के प्रति आभार जताया हैआभार व्यक्त करने वालों में महुआडांड़ अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि संजय जायसवाल, भाजपा मंडल (पश्चिमी) अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल, पूर्वी अध्यक्ष प्रशांत सिंह, महामंत्री सुनील जायसवाल, पूर्व पंसस अजय प्रसाद, पूर्व मुखिया सुधीर बृजिया, राजेंद्र सोनी, विनोद सिंह, अनिल कुमार, संजय सोनी, भरत राम, बंधा राम, विश्वनाथ राम, रोहित कुमार, दिलीप गुप्ता, प्रदीप नाथ शाह, आलोक कुमार, सोनू कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल हैं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन योजनाओं से महुआडांड़ और आसपास के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में आवागमन आसान होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button