
हिसार : हिसार छावनी के टीसीपी-2 के सामने चौधरी कालोनी में रहने वाली 37 वर्षीय संतोष की हिसार छावनी में हत्या कर दी गई। उसका शव पांच दिन बाद नग्न अवस्था में जमीन में दबा मिला है। शव को कंबल डालने वाले कवर में पैक कर जमीन में गड्ढा खोदकर दबाया गया था। सड़ी गली अवस्था में मिले शव का चेहरा एक तरफ से ईंट मारकर खुर्दबुर्द किया हुआ था।
मृतक संतोष 11 मार्च से घर से लापता थी। उस दिन वह सुबह नौ बजे घर से काम करने के लिए गई थी। वापस नहीं आने पर उसके पति जीता ने पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। हिसार छावनी में न मिलने और घर नहीं पहुंचने पर पुलिस उसके फोन को ट्रैक कर तलाश कर रही थी, क्योंकि लगातार फोन पर घंटी जा रही थी, लेकिन कोई उठा नहीं रहा था।
पुलिस ने हत्या के मामले में छावनी के दो लोगों को हिरासत में लिया है।
पहले भी आरोपित हवलदार से पूछताछ की थी, लेकिन वह टालमटोल कर रहा था। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कालेज भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार 11 मार्च को मूल रूप से कुम्भा निवासी जीता ने पत्नी संतोष के घर से मजदूरी के लिए जाने के बाद वापस नहीं आने पर गुमशुदगी की शिकायत दी थी। पुलिस 12 मार्च को मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। जीता ने पुलिस को बताया था कि उसने
टीसीपी-2 के सामने चौधरी कालोनी में रहती थी महिला
महिला का शव कैंट में जमीन में कंबल के कवर से हुआ बरामद
मृत महिला संतोष।
अपनी पत्नी की रिश्तेदारी में और आसपास काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला था। पुलिस को रविवार को शव मिलने का पता चला तो सदर थाना प्रभारी नवीन कुमार तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। शव की हालत देखकर लगता है महिला की 11 मार्च को ही हत्या कर दी गई थी। पुलिस दो लोगों से पूछताछ कर रही है। अंदेशा है कि
सिर में ईंट मारकर हत्या की गई है।
घर से 11 मार्च को गई थी हिसार छावनी में काम करने के लिए
पति के बयान के बाद आज अग्रोहा मेडिकल कालेज में होगा पोस्टमार्टम
क्वार्टर के बाहर खड़ी की थी साइकिल
मृतका संतोष के पति जीता ने बताया कि कर्नल के क्वार्टर के बाहर ही उसकी पत्नी की साइकिल खड़ी थी, लेकिन उसके पति ने जब क्वार्टर में रह रहे सहायक हवलदार से पूछा था तो उसने बताया था कि संतोष तो डेढ़ घंटे पहले ही जा चुकी है।
सेना भी जुटी खोज में
हिसार छावनी में काम करने के बाद दोपहर को सभी वर्कर बाहर निकल जाते हैं। लेकिन 11 मार्च को महिला काम पर आने के बाद दोपहर में बाहर नहीं निकली थी। उसे लेकर सीसीटीवी की जांच की गई और सेना पुलिस की तरफ से भी अंदर खोज की गई। जहां वह काम करती थी वहां दूसरे कर्मचारियों से पूछा गया लेकिन कुछ पता नहीं चला था। महिला संतोष के दो बच्चे हैं। पति भी दिहाड़ी करता है। पुलिस सोमवार सुबह पति का बयान लेकर अग्रोहा मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम करवाएगी। बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।




